BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

सौरभ ने सानिया का हाथ पकड़ नचाया, माथे पर चूमा...गले लगाया; पति का हनीट्रैप वाला आरोप कितना सच?

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-वीडियो दोनों की सालगिरह का बताया जा रहा है, जिसमें सौरभ और सानिया डांस करते हुए नजर आ रहे है। सौरभ हाथ पकड़कर सानिया को नचा रहा है और फिर गले लगाता है।

पाकिस्तान की सीमा हैदर की तरह ही बांग्लादेश से पति के खातिर नोएडा आई सानिया अख्तर के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब सानिया अख्तर और सौरभ का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो दोनों की सालगिरह का बताया जा रहा है, जिसमें सौरभ और सानिया डांस करते हुए नजर आ रहे है। सौरभ हाथ पकड़कर सानिया को नचा रहा है और फिर गले लगाया और माथे पर चूमता है। वहीं अब सौरभकांत का कहना है कि सानिया ने उसको हनीट्रैप में फंसाया है।

बांग्लादेश से पति की तलाश में नोएडा पहुंची सानिया अख्तर और सौरभ ने एक बार फिर पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा। गुरुवार को सानिया और सौरभ का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो दोनों की सालगिरह का बताया जा रहा है। वहीं सानिया ने एक बार फिर साफ किया है कि बगैर सौरभ के वह बांग्लादेश नहीं जाएगी। नोएडा पुलिस की महिला इकाई मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों के सामने सानिया ने फिर से दावा किया है कि सौरभ ने धर्म परिवर्तन कर निकाह किया था। वहीं सौरभकांत का कहना है कि सानिया ने उनको हनीट्रैप में फंसाया है। सानिया का स्पष्ट कहना है कि वह न्याय न मिलने तक जाने के लिए तैयार नहीं हैं। वह पूरे दस्तावेज के साथ भारत आई है। इससे पहले भी वह मई महीने में नोएडा आई थी।

सोशल मीडिया पर सौरभ और सानिया दो वीडियो वायरल हुए। पहले वीडियो में सौरभकांत सानिया के साथ शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इसमें उनके साथ दो और लोग नजर आ रहे है। जश्न मनाते हुए दोनों एक दूसरे को केक खिलाते दिख रहे हैं। दोनों के साथ कोई बच्चा नजर नहीं आ रहा है। दूसरे वीडियो में सौरभकांत और सानिया डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब लग रहे हैं।

सानिया और उसके परिजनों पर ब्लैकमेलिंग के लगाए आरोप 

बांग्लादेश से एक साल के बच्चे के साथ नोएडा आई सानिया अख्तर व सौरभ कांत तिवारी दोनों ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा। सानिया अख्तर का दावा है कि डीसीपी के सामने दोनों लोग उपस्थित हुए और सौरभ ने वहां माना कि उसने धर्म परिवर्तन कर शादी की थी और बच्चा उसका है। हालांकि साथ रखने से अब मना कर रहा है। सानिया का कहना है कि जिंदगी भर सौरभ के साथ रहूंगी और इसे छोडूंगी नहीं। शादी किया है तो उसे निभाना पड़ेगा। मेरे बेटे को इसके पिता की जरूरत है। वहीं सौरभ अभी भी सानिया व उसके परिजनों पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं।

टूरिस्ट वीजा पर सानिया आई है भारत

नोएडा पुलिस की टीम लगातार दोनो लोगों से बातचीत कर रही है और दोनों से सबूत लेकर इकट्ठा कर रही है। दरअसल सानिया अख्तर छह महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है और सौरभ की तलाश उसने अपने स्तर पर की। जब सौरभ का पता नहीं चला तब वह महिला थाने में जाकर इस मामले की शिकायत की। सानिया का दावा है कि जब वह भारत आई तब सौरभ के बारे में शादीशुदा होने का पता चला और उसका 20 साल का एक बेटा भी है। सानिया को पुलिस सुरक्षा में नोएडा के एक सेंटर पर रखा गया है।

नोएडा पुलिस पर भरोसा, सच आएगा सामने 

इस मामले में सानिया का कहना है कि उसे नोएडा पुलिस पर पूरा भरोसा है। नोएडा पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आएगी। सानिया ने वकील भी हायर किया है और वकील के साथ कानून की लड़ाई लड़ने की बात कह रही है। सानिया ने कहा उसके पास सभी तरह के सबूत हैं और सबूत लेकर भारत आई है। उसे न्याय चाहिए।

यह है मामला

सानिया अख्तर ने पुलिस से शिकायत की है कि सौरभकांत ढाका की एक कंपनी कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था और इसी दौरान 14 अप्रैल 2021 को सौरभ ने बांग्लादेश में ही मेरे साथ निकाह किया था। फिर उसे  छोड़ कर भारत आ गया। सौरभ बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 रहा था। अब सानिया एक साल के बेटे के साथ सौरभ को ढूंढने नोएडा आई है।